DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे:ठंड बढ़ी, आने वाले दिनों में घना कोहरा छाने की संभावना

गोरखपुर में मौसम का बदलाव अब साफ महसूस होने लगा है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही दिन और रात के तापमान में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड तेजी से बढ़ जाती है। बीते कुछ दिनों के आंकड़े बताते हैं कि तापमान लगातार नीचे जा रहा है और रातें और अधिक सर्द होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान लगभग 23–24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि रात में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक गिर सकता है। सुबह और दोपहर तक हल्की धूप और हैजी कंडीशन बनी रहेगी, जबकि शाम होते-होते ठंड महसूस होने लगेगी। अगले दिनों में दिन रहेगा साफ, रात और ठंडी होगी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले सात दिनों में गोरखपुर का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में हल्की धूप के साथ तापमान 21–24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 10–12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह और शाम धुंध या हल्की धुंधलाहट रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार कम रहने के कारण धुंध देर तक बनी रह सकती है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं, 6 दिसंबर को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले, यानी 5 दिसंबर को, रात का तापमान और नीचे फिसलकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। लगातार गिरते तापमान के कारण रात की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। रात में तापमान काफी नीचे जा रहा है, इसलिए गर्म कपड़ों का उपयोग अनिवार्य बताया गया है। सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्की धुंध के कारण वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने और सतर्कता बढ़ाने की हिदायत दी गई है।


https://ift.tt/QD8cKCv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *