गोरखपुर में दो दिनों की मामूली राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर कड़ा रुख अपना लिया है। मंगलवार की सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। कोहरे के साथ चली बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तापमान में आई इस गिरावट की वजह से लोगों को सुबह के समय घर से निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं और चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। दिन में धूप की उम्मीद, पर शाम होगी और सर्द मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक बना रहेगा। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। शाम होते ही पारा एक बार फिर तेजी से लुढ़केगा और रात के समय गलन और ज्यादा बढ़ जाएगी। शहर में आज का तापमान
मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 2-3 दिनों में बढ़ेगा कोहरे का घनत्व मौसम विभाग अनुमान की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और गहराएगा। कोहरे का घनत्व 2-3 दिनों में और बढ़ सकता है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से गलन का असर और भी तीखा होगा। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। सावधानी बरतने की सलाह बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों और बसों के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे कोहरे के दौरान हेडलाइट और फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। मौसम का असर, फ्लाइटें हुई लेट
गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम का सीधा असर उड़ानों पर पड़ा, जहां आने-जाने वाली कई फ्लाइटें देरी से संचालित हुईं। मुंबई-गोरखपुर इंडिगो फ्लाइट 3:20 बजे की बजाय 4:34 बजे, कोलकाता-गोरखपुर इंडिगो फ्लाइट 3:30 बजे के स्थान पर 4:47 बजे और मुंबई-गोरखपुर स्पाइसजेट फ्लाइट 6:16 बजे की जगह 7:49 बजे पहुंची, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बनी रही। वहीं, गोरखपुर से रवाना होने वाली उड़ानों में भी देरी से गई। गोरखपुर-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट 3:50 बजे के बजाय 6:50 बजे, गोरखपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट 4:00 बजे की जगह 5:45 बजे और गोरखपुर-मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट 6:50 बजे के स्थान पर 8:49 बजे उड़ सकी, जबकि अकासा एयर की गोरखपुर-बेंगलुरु फ्लाइट भी 7:30 बजे की बजाय 8:04 बजे टेकऑफ कर पाई। लगभग 10 घंटे देर पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
ठंड की वजह से कई ट्रेनें अपने समय से काफी देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट-लतिफ की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गोरखधाम एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस देरी से पहुंची। गोरखधाम लगभग दस घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। बठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय में दस घंटे की देरी से सुबह 9.55 बजे की जगह शाम आठ बजे के बाद गोरखपुर पहुंची। आनंद विहार से चल कर गोरखपुर के रास्ते रक्सौल को जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने समय से छह घंटे 17 मिनट, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल सुबह की जगह शाम नौ बजे के करीब लगभग 14 घंटे, 02503 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल साढ़े नौ घंटे, 05305 दरभंगा-लखनऊ स्पेशल अपने समय से 22 घंटे 18 मिनट देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके सहित दस ट्रेनें देरी से गोरखपुर पहुंची।
https://ift.tt/XSWsFA5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply