DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में तेज पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड:8 फरवरी के बाद फिर होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, सुबह-शाम ज्यादा महसूस होगी सर्दी

गोरखपुर में आज सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। पछुआ हवा के असर से सर्दी का अहसास साफ तौर पर हुआ। घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए, वहीं खुले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। तड़के से ही हवा की रफ्तार तेज रही। बादलों की मौजूदगी के कारण धूप नहीं निकली, जिससे मौसम में गर्माहट नहीं आ सकी। तेज हवा की वजह से तापमान सामान्य से कम महसूस किया गया। जानें आज का तापमान मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर में आज न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि हवा की रफ्तार तेज रहने से दिन में भी हल्की सर्दी बनी रह सकती है।
तीन दिन तक चलेगी पछुआ हवा मौसम विभाग का अनुमान है कि 6, 7 और 8 फरवरी को भी गोरखपुर और आसपास के इलाकों में पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। इनकी रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज हवा के कारण सुबह और शाम के समय ठंड और ज्यादा महसूस होगी। पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ कैलाश पांडेय ने बताया कि 8 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गोरखपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने पर दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड दोबारा बढ़ने के आसार हैं और मौसम और ज्यादा सर्द हो सकता है।


https://ift.tt/GyaHCmD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *