गोरखपुर के शाहपुर में भारत स्काउट और गाइड द्वारा स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय त्रिदिवसीय प्रवेश स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस शिविर में छात्राओं को स्काउटिंग-गाइडिंग के मूल सिद्धांतों और व्यावहारिक प्रशिक्षण से अवगत कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था। यह शिविर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। शिविर के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग प्रशिक्षण छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों की समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने इसे जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने वाला बताया। शिविर संचालक ए.एल.टी.एस. अजय गुप्ता बजरंगी ने बताया कि स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियाँ बच्चों में साहस, धैर्य, संयम और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। यह प्रशिक्षण छात्राओं को निर्भीक होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। तीन दिवसीय शिविर का समापन ध्वज अवतरण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। शिविर में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षिका लाजो रानी ने किया। इस शिविर के सफल संचालन में शिक्षिकाएँ अंजू प्रभा यादव, शहजाना बानो तथा शिक्षक रामदयाल प्रजापति, विवेकानंद पांडे, नित्य गोपाल शुक्ला, राम आशीष, रहमत अली और इरशाद अहमद राइन ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा ने छात्राओं को संविधान की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और उन्हें संविधान के महत्व तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
https://ift.tt/U1gPeVk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply