गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र करवाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने एक घर में घुस कर गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर परिवार वालों की लाठी- डंडे और लात-घुसो से खूब पिटाई की। इस विवाद में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं आरोपियों ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने इस मामले में एम्स थाने में FIR दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जानिए पूरा मामला… 3 फरवरी को दोपहर 3 बजे एम्स थाना क्षेत्र के मल्लपुर निवासी रमेश गुप्ता के पड़ोस में रहने वाले श्रवण गुप्ता, उनकी पत्नी ममता देवी और बेटे उत्कर्ष गुप्ता ने घर में घुस कर उनके परिवार पर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाया और गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। उस समय घर में कोई पुरुष नहीं था। आरोपियों ने रमेश की दोनों बेटियों को खींचकर पहले लात घुसे और बाद में लाठी डंडों से खूब पिटाई की। दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं पूरे परिवार को जान से मरने की धमकी भी दी गई। जान का खतरा देखते हुए रमेश ने 5 फरवरी को एम्स थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/FkWjazv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply