गोरखपुर में बुधवार की सुबह जबरदस्त ठंड देखने को मिली। शहर के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर विजिबिलटी काफी कम हो गई। सुबह के समय लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार भी धीमी रही। वहीं सुबह और देर शाम चल रही तेज ठंडी हवाओं के कारण गलन का असर अधिक महसूस किया जा रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का आसार है। जिससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी देखी जा सकती है। तापमान के आंकड़े सामान्य, लेकिन असर ज्यादा
मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर में आज का अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि तापमान के ये आंकड़े सामान्य के आसपास हैं, लेकिन हवा में नमी और सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर कहीं अधिक महसूस किया जा रहा है। देखिए तीन तस्वीरें… वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी वजह से कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है और सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के संकेत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने और सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/HyZAB8Y
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply