गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से दो बसों की टक्कर हो गई। पहला हादसा मंगलवार सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। जब गोरखपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सड़क दुर्घटना में 7-8 यात्री घायल हो गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्री बिहार जाने के लिए बस में सवार हुए थे। दूसरा हादसा करीब 7 बजे का है जब गोरखपुर से पडरौना जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 27 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क मार्ग पर दोनों तरफ से जाम लग गया। कई घंटे आवाजाही बाधित रही। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। 2 तस्वीरें देखिए…
कोहरे से सड़क किनारे खड़ाट्रक नहीं दिखा मामला एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बेलवा गांव के पास का बताया जा रहा है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह घना कोहरा छाया हुआ था जिसके कारण सड़क पर विज़बिलिटी कम थी। इससे सड़क हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। स्थानीय निवासी सुग्रीव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक ट्रक पहले से खराब खड़ा था। उसे हटाने के लिए बात की गई थी। लेकिन अभी तक ट्रक हटाया नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और सड़क से जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
https://ift.tt/cfWUQNY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply