गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिताओं के लिए जिला व मंडलीय टीम का चयन /ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन 17 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। सबसे पहले जिला स्तर पर वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन 17 दिसंबर को शाम 03:00 बजे से होगा, जिसमें केवल गोरखपुर जिले की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगी। वहीं 18 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से मंडल स्तर पर चयन ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल प्रक्रिया में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिले महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगी। 18 और 19 दिसंबर को खो-खो टीम का चयन/ट्रायल
इसी के साथ राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए टीम का जिला चयन/ट्रायल 18 दिसंबर को शाम 03:00 बजे से होगा, जिसमें केवल गोरखपुर जिले की महिला खो-खो खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगी। वहीं राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए टीम का मंडलीय चयन/ट्रायल 19 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से जिला खेल कार्यालय देवरिया में आयोजित होगा। मंडलीय ट्रायल प्रक्रिया में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिले की महिला कुश्ती खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। देवरिया में भी होगा ट्रायल
वॉलीबॉल खेल का मंडलीय चयन /ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर जबकि खो-खो खेल का मंडलीय चयन /ट्रायल 19 दिसंबर को जिला खेल कार्यालय देवरिया में आयोजित होगा। जौनपुर में होगी प्रतियोगिता
इन ट्रायल प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिताओं के लिए हो जाएगा, जिसका आयोजन 25 से 27 दिसंबर तक जौनपुर में किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी किया अनुरोध
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने गोरखपुर जिले के सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या से अनुरोध है कि अपने स्कूल/कालेज के सीनियर सब जूनियर खिलाड़ियो को इस चयन /ट्रायल में भाग लेने के लिए समय से भेजें। उन्होंने बताया कि जनपदीय चयन में केवल गोरखपुर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और मंडलीय चयन ट्रायल में गोरखपुर,देवरिया, कुशीनगर,महराजगंज के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये डॉक्युमेंट्स हैं अनिवार्य
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रुप से आयु के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (स्वयं और माता पिता का) नगर निगम द्वारा जारी जन्म पात्रता प्रमाण पत्र, सीएमओ द्वारा प्रदत आयु और चिकित्सीय प्रमाण पत्र, किसी विभाग में नौकरी न करने का शपथ पत्र अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करना होगा तभी जिला और मण्डलीय चयन में खिलाड़ी को सम्मलित किया जायेगा।
https://ift.tt/OtV86ko
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply