DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में क्रिसमस, NEW YEAR पर कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स ट्रेंडिंग:दिल्ली, मुंबई जैसी गिफ्ट पैकेज कर रहे अट्रैक्ट, ट्रांसपैरेंट LED बैलून हैंपर का छाया जलवा

गोरखपुर में क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर लोगों में बेहद ही उत्साह देखा जा रहा। अपने प्रिय जनों को यूनिक गिफ्ट देने के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ट्रांसपैरेंट LED बैलून हैंपर, लाइटिंग फोटो हैंपर, बैलून हैंपर, लाइटिंग बॉक्स, टेड्डी बुके और कैंडल लैंप ट्रे हैंपर जैसे नए तरह गिफ्ट को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन गिफ्ट्स को अपने पसंद के हिसाब से कस्टमाइज्ड करवा कर तैयार करवाते हैं। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सबसे ज्यादा ट्रांसपैरेंट LED बैलून हैंपर को पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा चॉकलेट और मनी हैंपर की डिमांड भी ज्यादा है। ये गिफ्ट्स दोस्त, फैमिली और प्यार सबके लिए परफेक्ट है। विदेशी वेबसाइट या सोशल मीडिया करते फॉलो
शहर के रुस्तमपुर के दुर्गा चौक स्थित ‘बैलून वाला’ शॉप पर एक से बढ़ कर एक नए तरीके के गिफ्ट आइटम मौजूद हैं। ओनर अभिषेक मिश्रा बताते हैं कि जिस तरह के गिफ्ट आइटम दिल्ली और मुंबई या फिर विदेशों में मिलते हैं। मैं उस तरह की गिफ्ट गोरखपुर में लेकर आया हूं। लोग मेरी प्रोडक्ट को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। न्यू ईयर, बर्थडे, एनिवर्सरी या फिर किसी भी स्पेशल मोमेंट के लिए बेहतरीन गिफ्ट मेरे पास मौजूद हैं। मैं इन गिफ्ट्स को बनाने के लिए विदेशी वेबसाइट या सोशल मीडिया को देखते रहता हूं। अब मेरे दिमाग की क्रिएटिविटी होती है। इसके अलावा कस्टमर की डिमांड पर भी चीजें तैयार की जाती हैं। उन्होंने बताया- क्रिसमस और न्यू ईयर के नजदीक आने से बहुत से ऑर्डर मिले हैं। लोग बच्चों, दोस्त और अपने किसी भी खास के लिए बुकिंग करा रहे हैं। अट्रैक्टिव है ट्रांसपैरेंट LED बैलून हैंपर इन तमाम तरह के गिफ्ट आइटम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र ट्रांसपैरेंट बैलून हैंपर है। अभिषेक मिश्रा के मुताबिक सबसे ज्यादा लोग इसे ही पसंद कर रहे हैं। इसमें एक ट्रांसपैरेंट बैलून लगा होता है। उसके अंदर एलईडी (LED) लाइट लगी होती है। इसके अलावा लोग अपने पसंद के हिसाब से फोटो, टेड्डी वियर, चॉकलेट और फूल जैसी अन्य चीजें इसमें लगवाते हैं। अंदर लगी एलईडी लाइट बैटरी से चलता है। लाइट ऑन होने के बाद नजारा देखते बनता है। अभिषेक मिश्रा ने बताया- यह बैलून पारदर्शी प्लास्टिक (PVC) या मजबूत लेटेक्स से बना होता है, जो कांच जैसी चमक के साथ मजबूती देता है। उसके अलावा इसमें LED लाइट की एक तार बांधी जाती है। जो खूबसूरत रोशनी देता है। जिससे इसकी सुंदरता बढ़ती है। इसमें एक छोटा सा बैटरी बॉक्स भी होता है, जिसमें बैटरी सेट की जाती है। जिससे यह चलता है। इस बैलून में हीलियम गैस भरी जाती है। अभिषेक ने बताया- इसकी लाइटिंग और ट्रांसपैरेंसी ही लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। कोरियन पेपर से बनता टेड्डी बुके वहीं दूसरे नंबर पर जिस गिफ्ट आइटम की सबसे ज्यादा डिमांड है, वह है टेड्डी वियर बुके। अभिषेक बताते हैं कि इस बुके को बनाने के लिए किसी भी तरह का टेड्डी, आर्टिफिशियल फूल, चॉकलेट, रिबन और अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें लगा कोरियन पेपर इसकी सुंदरता में चार चांद लगाता है। लाल, नीला, पीला, गुलाबी और तमाम तरह के अपने पसंद का कलर कस्टमर चुनते हैं। इसके अलावा इसमें क्या- क्या आइटम रहेगा, वह सब भी तय करते। उसके बाद इसे तैयार किया जाता है। कैंडल लैंप ट्रे हैंपर है खास
अभिषेक बताते हैं कि एक और आइटम को बेहद पसंद किया जाता है, वह है कैंडल लैंप ट्रे हैंपर। इसे ज्यादातर कपल ही अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए बनाते हैं। इसमें अलग- अलग चीजों के साथ सबसे खास होता है इसमें लगा कैंडल लैंप। एलईडी लाइट से सजा हुआ सीनरी की तरह यह ट्रे हर कपल की कुछ न कुछ केमिस्ट्री को दर्शाता है। जब इसमें लाइट जलती है तो क्लासी लुक देता है। काफी रोमांटिक भी लगता है। अभी तक इसके 10- 15 ऑर्डर मिल चुके हैं। लाइटिंग हैंपर बॉक्स में सजती यादें इसके अलावा अभिषेक के पास लाइटिंग हैंपर बॉक्स का डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसकी खासियत यह है कि लकड़ी से बने एक बॉक्स को खूबसूरती से सजाया जाता है। उसमें फोटो, चॉकलेट या फिर कोई भी पसंद की चीजें पैक कर तैयार किया जाता है। बॉक्स खोलने पर इसमें लाइट जलती है, जो लोगों को काफी ज्यादा अट्रैक्ट करती। इसमें रखा हर एक सामान खास लगने लगता है। अभिषेक ने बताया- लोग इसे अपने दोस्तों, परिवार या प्यार किसी के लिए भी तैयार करवा सकते हैं। मनी और चॉकलेट बुके भी ट्रेंडिंग
अभिषेक ने बताया कि इस समय मनी और चॉकलेट बुके भी काफी ज्यादा ट्रेंडिंग हैं। लोग फूलों से ज्यादा नोटों की बुके बनवाते हैं। हर नोट को अलग- अलग स्टाइल में डेकोरेट किया जाता है, जो देखने में खूबसूरत लगता है। इसको बनवाने के लिए मैं 500 मेकिंग चार्ज लेता हूं। उसके अलावा नोटों की संख्या और कितने रुपए का नोट, किस डिजाइन में तैयार किया जाएगा यह सब कस्टमर तय करते हैं। अभिषेक का कहना है कि चॉकलेट बुके भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें भी कोरियन पेपर के साथ कस्टमर अपने पसंद के हिसाब से चॉकलेट लगवाते हैं। कई बार सिर्फ एक तरह का चॉकलेट होता तो कभी अलग- अलग तरह चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है। चार महीने में ही मिला अच्छा रिस्पॉन्स
अभिषेक मिश्रा ने बताया- पहले मेरा सिर्फ बैलून डेकोरेशन का बिजनेस था। लेकिन कुछ समय पहले मैंने सोशल मीडिया पर इस तरह के गिफ्ट्स देखें। मैंने फिर बहुत सर्च किया तो पता चला इस तरह की चीजे गोरखपुर में नहीं है। फिर मुझे लगा क्यों न इसे गोरखपुर में लाया जाया। फिर मैंने ऑनलाइन ही सब कुछ पता किया। और अपना गिफ्ट का बिजनेस भी शुरू कर दिया है। लगभग चार महीने हुए हैं यह काम शुरू किए हुए। रिस्पॉन्स बहुत अच्छा मिल रहा है। अभिषेक ने बताया इस तरह कि गिफ्ट को बनाने में जो भी चीजें लगती हैं उन्हें हम खास दिल्ली से मंगवाते हैं। चाहे वह बुके में लगाने के कोरियन पेपर हो या अन्य चीजें। स्पेशल गिफ्ट और उनके रेट
ट्रांसपैरेंट LED बैलून हैंपर- 450- 750 रुपए
बास्केट हैंपर- 450-1000 रुपए
कप विद टेड्डी – 300-700 रुपए
लाइटिंग हैंपर बॉक्स -1500 रुपए से शुरू
मनी बुके- 500 रुपए से शुरू
चॉकलेट बुके 300-2500 रुपए
लाइटिंग विद फोटो हैंपर ट्रे- 700-1500 रुपए
गिफ्ट बॉक्स- 400 रुपए से शुरू
लाइटिंग बॉक्स हैंपर- 350 रुपए से शुरू
टेड्डी बुके- 950 रुपए से शुरू
कैंडल लैंप ट्रे हैंपर- 1500-2500 रुपए से शुरू


https://ift.tt/HhIqCne

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *