गोरखपुर में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार की सुबह शहरवासियों के लिए राहत भरी रही क्योंकि पिछले दिनों की तुलना में कोहरा न के बराबर रहा। हालांकि, आसमान साफ होने के बावजूद ठंडी हवाओं की वजह से गलन बरकरार है, जिससे सुबह के समय लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। दिन में धूप से राहत शाम को ‘सावधान’
मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकलने की पूरी संभावना है। दोपहर में धूप के असर से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी। शाम होते ही एक बार फिर सर्द पछुआ हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और रात के वक्त गलन और बढ़ सकती है। शहर में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले एक से दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव न होने की संभावना जताई गई है।
https://ift.tt/fErgSQb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply