DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में कल्याण संघ का हुआ मंडलीय अधिवेशन:अधिकारों की सुरक्षा- संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

गोरखपुर के होटल रामा में मंडलीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी- कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से महापालिका ने आयोजित किया। अधिवेशन का मकसद संगठन को और मजबूत करना, अधिकारी–कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना रहा। मंडलीय अधिवेशन में इसमें मंडल के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, संघ पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं ऑल इंडिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध राम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि गौतम तथा संभागीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। मंच पर मंडल कार्यालय के अधिकारी, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संगठित रहने से ही सुरक्षित रहेंगे अधिकार
मुख्य अतिथि सुबोध राम ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक अधिकारी–कर्मचारियों के अधिकार तभी सुरक्षित रह सकते हैं, जब वे एकजुट और संगठित रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से ही कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सकता है और उनका समाधान कराया जा सकता है। संगठन की मजबूती से सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव संभव है। अनुशासन और समन्वय पर दिया जोर
प्रदेश अध्यक्ष शशि गौतम ने कहा कि संगठन तभी प्रभावी भूमिका निभा सकता है, जब उसके सभी सदस्य अनुशासन, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर कर्मचारियों से संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं। संघर्ष से ही मिलते हैं अधिकार
संभागीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अधिकार बिना संघर्ष के नहीं मिलते। संगठित और शांतिपूर्ण संघर्ष ही सफलता की राह है। उन्होंने सभी अधिकारी–कर्मचारियों से अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहने की अपील की।


https://ift.tt/UQhHzRL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *