गोरखपुर में कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेशचंद श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से कांग्रेस संगठन में शोक की लहर है। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। कांग्रेसजनों ने उनकी अंतिम यात्रा में राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि स्वर्गीय दिनेशचंद श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही और वे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे।
निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति रवि प्रताप निषाद ने कहा कि दिनेशचंद श्रीवास्तव के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन की कमी संगठन को लंबे समय तक खलेगी। कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनका समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एआईसीसी सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी, महेंद्र मोहन तिवारी, डॉ. भानु प्रताप सिंह, इंजीनियर रजनीश मिश्रा, डॉ. अविनाशपति त्रिपाठी, राकेश मौर्या, ध्रुवचंद पासवान, धीरेन्द्र मिश्रा, अजय मिश्रा, आशीष प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/ueFXZsh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply