DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर पहुंचे SSB के महानिदेशक संजय सिंघल:प्रशिक्षण, चिकित्सा और सीमा सुरक्षा की समीक्षा; व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

गोरखपुर में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्रक मुख्यालय, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, संयुक्त चिकित्सालय और सोनौली सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। दौरे के पहले दिन उन्होंने बल के प्रशासनिक, प्रचालनात्मक और कल्याणकारी कार्यों की गहन समीक्षा की। महानिदेशक के आगमन पर क्षेत्रक मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सीमांत सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं, संसाधन प्रबंधन और विभिन्न कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण केंद्र में अनुशासन और सुविधाओं का निरीक्षण
प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्रक्रिया, अनुशासन व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। महानिदेशक ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत और व्यवस्थित प्रशिक्षण से ही बल की कार्यक्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा सुदृढ़ होती है।
संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
संयुक्त चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों और जवानों के उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। महानिदेशक ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और कार्मिकों व उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में जवानों से सीधा संवाद
सैनिक सम्मेलन के दौरान महानिदेशक ने जवानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने जवानों की समस्याएं, सुझाव और अनुभव सुने तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवानों के अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। दौरे के दूसरे दिन सोनौली चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रणाली, सीमा प्रबंधन, यात्रियों की आवाजाही और सीमा पार व्यापार की स्थिति का निरीक्षण किया गया। अंतर-एजेंसी समन्वय, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। इसके बाद 66वीं वाहिनी दोमुंहानघाट का भ्रमण कर अधिकारियों और जवानों के साथ विशेष सैनिक सम्मेलन, शारीरिक व्यायाम डेमो और सामूहिक भोजन कार्यक्रम में भाग लिया गया।


https://ift.tt/f7kpiPz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *