DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर पहुंचे BARC के साइंटिस्ट:बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स से कहा- पढ़ाई के लिए शॉर्टकट न अपनाएं

गोरखपुर के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बोर्ड एग्जाम देने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए ‘आशीर्वाद समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीयू की प्रोफेसर डॉ. अनुभूति दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के वैज्ञानिक व स्कूल के पुरातन छात्र ओमकार नाथ साहू पहुंचें। अतिथियों ने स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम को लेकर बेहतरीन तैयारी के बेहतरीन और सरल उपाय बताए। उन्होंने स्टूडेंट्स को तनाव से दूर रहकर तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए शॉर्टकट न अपनाएं। धैर्य, आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी- प्रो. अनुभूति दुबे
इस दौरान प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने छात्रों से भारतीय शिक्षा दर्शन की ‘पंचकोश अवधारणा’ (अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय कोश) पर चर्चा किया। उन्होंने कहा- व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इन पांचों कोशों पर संतुलित कार्य आवश्यक है। बोर्ड परीक्षाओं में तनाव से दूर रहकर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करें। धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं। मेहनत और लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती- ओमकार नाथ साहू
विशिष्ट अतिथि ओमकार नाथ साहू ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यालय के संस्कारों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अनुशासित प्रयासों ने मुझे वैज्ञानिक के प्रतिष्ठित पद तक पहुंचाया। मेहनत और लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती। स्टूडेंट्स सवाल कर डाउट दूर किया
एक पूर्व छात्र को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया। विद्यार्थियों ने अतिथि से अपनी जिज्ञासाओं पर प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान अतिथियों के द्वारा हुआ। विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रमुख आचार्य गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने परीक्षा से संबंधित गलत फहमियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को धैर्यपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित होने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, रुक्मिणी उपाध्याय, आचार्य एस. एन. कुशवाहा, गृह परीक्षा प्रमुख अविनाश श्रीवास्तव और रामकेवल शर्मा के साथ बोर्ड परीक्षा देने वाले समस्त छात्र और अन्य उपस्थित रहें।


https://ift.tt/qZOp9ds

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *