DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर के सिद्धार्थ इन्क्लेव विस्तार में विकास कार्यों की मांग:GDA उपाध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन, जन सुविधाओं के सुधार की मांग

गोरखपुर में सिद्धार्थ इन्क्लेव विस्तार कल्याण समिति तारामंडल की ओर से कॉलोनी की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर GDI के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पार्कों के जीर्णोद्धार व सुन्दरीकरण, खुली नालियों पर स्लैप लगाने और वाटरबॉडी के समीप खाली भूभाग को जन सुविधाओं के अनुसार विकसित करने की मांग रखी गई। समिति ने बताया कि कॉलोनी में स्थित पार्कों की स्थिति खराब होने से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं खुली नालियों के कारण बारिश के समय जलभराव के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। समिति ने जलाशय के पास खाली पड़ी भूमि के उपयोग से क्षेत्र की उपयोगिता और सुन्दरता बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा। उपाध्यक्ष ने प्राथमिकता से काम कराने का दिया आश्वासन प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने समिति की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एमएस गुप्ता ने कॉलोनी के कल्याण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष ने समिति के इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नागरिक सहभागिता से ही शहर का समग्र विकास संभव है। स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मान इस दौरान समिति की ओर से प्राधिकरण उपाध्यक्ष को स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष एमएस गुप्ता, सचिव शिवकुमार ओझा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौड़ सहित डॉ. देवेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र यादव, केसी सिंह, कन्हैया मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


https://ift.tt/Y5JmSq0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *