गोरखपुर में शादियों में इस्तेमाल किए जाने वाले वरमाला और हल्दी- मेहंदी के गहनों का ट्रेंड काफी बदल गया है। लोग थाईलैंड से आए फूलों की वरमाला तो वहीं हल्दी और मेहंदी के लिए असली फूलों के कस्टमाइज्ड गहने ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शहर के दुकानों पर अपने पसंद की वरमाला या गहने बनवाने के लिए खूब ऑर्डर मिल रहे हैं। इतना ही नहीं कोरियन पेपर से सजे बुके भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। एक से बढ़ कर एक फूलों की माला, चूड़ी, मांग टीका, इयररिंग, पायल और अन्य गहने लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इसमें भी अलग- अलग वेराइटी के फूलों को पसंद किया जा रहा है। थाईलैंड से आते आर्किड के फूल मंगलम टावर में स्थित फ्लावर एंड पेटल के ओनर समीर ने बताया- आजकल आर्किड के फूलों की वरमाला काफी पसंद किया जा रहा है। यह देखने में काफी अलग लगता है। इस फूल को खास थाईलैंड से मंगवाया जाता है। इसकी खासियत यह है कि एक तो बहुत ही सुंदर दिखता है। साथ ही इसे ज्यादा दिनों तक बिना किसी केमिकल के प्रिजर्व किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें तीन कलर ब्लू, व्हाइट और पर्पल अवेलेबल होने से कस्टमर्स अपने पसंद की कलर चुनते हैं। ये कलर भी अपने आप में काफी फैंसी होते हैं। साउथ इंडियन वरमाला की डिमांड समीर का कहना है कि आजकल एस्थेटिक लुक का ट्रेंड ज्यादा है। इसलिए लोग साउथ इंडियन वरमाला भी पसंद कर रहे हैं। यह पूरा व्हाइट कलर में होता है। साथ ही बेबी ग्रास और बेला से बना होता है। कई बार लोग इसे अपने हिसाब कस्टमाइज्ड करवा कर उसमें लाल गुलाब भी लगवा लेते हैं लेकिन ज्यादातर लोग पूरा व्हाइट ही पसंद कर रहे हैं। इलायची और मोर पंख से भी बनती वरमाला
समीर ने बताया- कई तरह के फूलों के साथ इलाइची से बनी वरमाला भी आजकल लोग बनवा रहे हैं। हालांकि यह अभी उतना ट्रेंडिंग नहीं है लेकिन न् जरूर है। इसका लुक भी काफी अलग होता है। इसकी खासियत ये भी है कि इलाइची का बाद में इस्तेमाल भी किया जा सकता है। कमल के फूल और बेबी ग्रास का कंबिनेशन है काफी अलग
फूलों से बनी वरमाला में अधिकतर लोग कमल के फूल और बेबी ग्रास का कंबिनेशन काफी पसंद करते हैं। इंटरनेट पर देख कर इसे अपनी शादी के लिए बनवा रहे हैं। जो काफी यूनिक लुक देता है। समीर ने बताया- इसके अलावा डेजी और गुलाब, रजनीगंधा और गुलाब, गुलदाउदी के फूलों की वरमाला पसंद की जा रही है। इसमें भी सबसे ज्यादा गुलदाउदी के फूलों वरमाला का डिमांड है क्योंकि यह सबसे कम रेट और शोवर भी होता है। इसे हर कोई अफोर्ड कर सकता है। हल्दी और मेहंदी के असली फूलों के गहने पहली पसंद वहीं हल्दी और मेहंदी के लिए अब आर्टिफिशियल के बजाय असली फूलों के गहने पसंद किए जा रहे हैं। खास कर कस्टमाइज्ड गहनों की डिमांड ज्यादा है। लोग अपने ड्रेस के हिसाब से फूलों के कलर को चुनकर गहने बनवाते हैं। इनमें फूलों का नेकलेस, बैंगल, टीका, इयररिंग, रिंग, पायल के साथ अन्य गहनों का सेट शामिल है। ये गहने एक तरफ क्लासी लुक देते हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों को परंपरागत गहने और मॉडर्न ड्रेस का कंबिनेशन भी मिल जाता है। गहनों के लिए आते स्पेशल गुलाब
समीर ने बताया- हल्दी और मंडी के लिए फूलों के गहनों का डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए हम खास गुलाब बाहर से मंगाते हैं। जिसकी साइज नार्मल गुलाब से छोटी होती है। जिससे गहने काफी खूबसूरत बनते हैं। उनको डिजाइन करना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया- गहनों का आकार छोटा होता है, जीके लिए कई बार बड़े गुलाब उसकी सुंदरता बिगाड़ देते हैं। इसीलिए खास छोटे गुलाब मंगवाए जाते हैं। जो हर कलर लाल, गुलाबी, पीले और सफेद में उपलब्ध होते हैं। रेड रोज और बेबी ग्रास का डिमांड हाई समीर बताते हैं कि वैसे तो आर्किड, रेड रोज, डेजी और बेबी ग्रास और तमाम तरह के फूलों के गहनों का ऑर्डर मिला हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा रेड रोज के साथ बेबी ग्रास के गहनों का डिमांड है। हर तीसरा कस्टमर इसे पसंद कर रहा है। अलग- अलग डिजाइन में इन दोनों के इस्तेमाल से गहने बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए ड्रेस के हिसाब से फूलों का कलर भी चुना जा रहा है। बेबी ग्रास के गजरे से सज रही दुल्हन इतना ही नहीं शादी के दिन मेकअप चाहे कैसा भी हो गजरे बेबी ग्रास के ही ज्यादा पसंद किए जा रहे रहे हैं। इसके अलावा जूड़े के लिए भी गुलाब को कस्टमाइज्ड करवाया जा रहा है। समीर का कहना है कि बेबी ग्रास के गजरे और गुलाब का जूड़ा श्रृंगार में चार चांद लगा देता है। काफी फैंसी लुक देता है। इसलिए आजकल आर्टिफिशियल गजरे के बजाय बेबी ग्रास को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साउथ से आता बेबी ग्रास
समीर ने बताया- बेबी ग्रास इधर नहीं मिलता है। साउथ साइड में ही मिलता है। इसलिए हम वहीं से मंगाते हैं। बेबी ग्रास का इस्तेमाल वरमाल, गहने, बुके, और गजरे हर चीज के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा बनारस, बेंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली, थाईलैंड और आसाम से फूलों को मंगाया जाता है। उन्होंने बताया- एक शादी सीजन में करीब 200 ऑर्डर वरमाला और ज्वैलरी की आती है। वरमाला और उसके रेट
कमल और बेबी ग्रास- 8000-12000 रुपए
रजनीगंधा और गुलाब-1500-5000 रुपए
इलायची, मोर के पंख-15000-25000 रुपए
गुलदाउदी-1000-15000 रुपए
साउथ इंडियन- 8000-25000 रुपए
आर्केट- 5000-9000 रुपए फूलों की ज्वैलरी और उसके रेट
आर्केट- 3000-4000 रुपए
रेड रोज- 1000-1500 रुपए
डेजी- 3000-35000 रुपए
बेबी ग्रास और रोज- 2000-2500 रुपए गजरे और उसके रेट
बेबी ग्रास- 500-1000 रुपए
बेला- 200-500 रुपए
गुलाब-700-1000 रुपए
डेजी-150-200 रुपए
https://ift.tt/Fv59Koj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply