गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए साल के पहले दिन उड़ान संचालन प्रभावित रहा। स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई रूट से जुड़ी सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं। एक के बाद एक फ्लाइट लेट होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली रूट पर आने-जाने वाली दोनों उड़ानें लेट दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 10:50 बजे के बजाय 11:41 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। इस तरह यह उड़ान 51 मिनट देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान भी तय समय सुबह 11:30 बजे की जगह 12:32 बजे रवाना हुई, जो 1 घंटा 2 मिनट लेट रही। मुंबई रूट पर भी उड़ान संचालन रहा प्रभावित मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शाम 6:15 बजे के बजाय 7:33 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इस उड़ान में 1 घंटा 18 मिनट की देरी दर्ज की गई। वहीं गोरखपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट सबसे अधिक प्रभावित रही, जो अपने निर्धारित समय शाम 6:50 बजे की जगह 8:33 बजे रवाना हुई। इस उड़ान में 1 घंटा 43 मिनट की देरी हुई। एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़, यात्रियों को हुई परेशानी लगातार उड़ानों के लेट होने से गोरखपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। कई यात्रियों को बोर्डिंग के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। हालांकि सभी उड़ानों का संचालन हुआ, लेकिन देरी के कारण यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी। नए साल की शुरुआत में ही उड़ानों में देरी होने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख रूट पर लगातार लेट उड़ानों ने दिनभर एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं पर दबाव बनाए रखा।
https://ift.tt/egSmzEW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply