गोंडा जिले में पुलिस विभाग के छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। 31 दिसंबर 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया है। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, छाता और धार्मिक पुस्तकें भेंट की गईं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उनके योगदान और निष्ठा की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग भविष्य में भी इन पुलिसकर्मियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। पुलिस विभाग से अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में निरीक्षक से लेकर मुख्य आरक्षी तक के पद शामिल हैं। इनमें रेडियो निरीक्षक पान कुमार, उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) अशोक कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) यादवेन्द्र कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) गायत्री मिश्रा, उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) मैनुद्दीन और मुख्य आरक्षी (नागरिक पुलिस) संजय कुमार सिंह शामिल हैं। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत और प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। प्रतिसार निरीक्षक, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवार के सदस्य और पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
https://ift.tt/BjIhP3n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply