DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में 19 साल का भांजा मामी को लेकर फरार:महिला ने लेटर में लिखा- मेरा दोनों बच्चों से कोई रिश्ता नहीं, हमें साथ रहना है

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक 19 साल का भांजा अपनी 30 साल की मामी को लेकर फरार हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद, दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की सहमति जताई और थाने में लिखापढ़ी के बाद साथ चले गए। घटना परना बगुलहा पंचायत के मजरा परना गांव की है। ग्रामीण दद्दन तिवारी ने बताया कि रविवार रात मनीषा ने अपने प्रेमी विनीत दीक्षित को घर बुलाया था, जहां वे पूरी रात साथ रहे। सोमवार देर शाम मनीषा की मां बुनिया देवी जब कपड़े लेने घर में घुसीं, तो उन्होंने विनीत को अलमारी के पास छिपा हुआ देखा। बुनिया देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे अलग रहने को राजी नहीं हुए। इसके बाद मंगलवार को दोनों इटियाथोक थाने पहुंचे। थाने में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जाने की सहमति पर लिखापढ़ी की। मनीषा के पति के अनुसार, उन्होंने 2017 में चंडीगढ़ की मनीषा से गोंडा में प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे वरुण तिवारी की उम्र 9 वर्ष और छोटे बेटे की उम्र 4 वर्ष है।
पति ने बताया कि मनीषा का गांव के ही रिश्ते में लगने वाले भांजे विनीत दीक्षित से पिछले चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। करीब दो महीने पहले मनीषा ने विनीत के साथ जाने के लिए घर में फांसी लगाने का भी प्रयास किया था। अंततः विनीत मनीषा को अपने साथ ले गया और दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ गया। बताया जाता है कि विनीत की शादी तय थी, लेकिन मनीषा के प्रेम प्रसंग में फंसकर उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। मनीषा ने अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए एक पत्र भी लिखा है। पत्र में लिखा है- मैं मनीषा तिवारी, पत्नि ददन तिवारी, गांव परना, जिला गोडा कि थाना इदियादीक में रहती हूं। मेरी शादी 2017 में दहन तिवारी से हुई थी और मेरे दो लड़के भी हैं। बड़े बेटे कि उम्र 9 साल जिसका नाम वरुण तिवारी है तथा छोटे बेटे कि उम्र 4 साल जिसका नाम लविश तिवारी है। मैं मनीषा तिवारी, विनीत उर्फ वरुण दिक्षित से प्रेम करती हूं। उसके साथ हमेशा के लिए रहना चाहती हूं। हम दोनो पति-पत्नी बनकर एक दूसरे के साथ रहना चाहते है। मेरे पति ददन तिवारी से अब मेरा कोई रिश्ता नहीं है। ना हि दोनो बच्चों से कोई रिश्ता है। मैं अपनी मर्जी से विनीत के साथ जा रही हूं। ददन तिवारी कि किसी भी जमीन, जायदाद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।


https://ift.tt/aknxGjR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *