DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में 10 डिग्री पहुंचा तापमान, AQI 309:बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड, रेड अलर्ट जारी, कई जगह बनाए गए रैन बसेरे

गोंडा में पिछले तीन दिनों से चल रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले का न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तापमान में गिरावट के साथ-साथ गोंडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब हो गया है। आज यह 309 दर्ज किया गया, जिससे प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं। तापमान में यह गिरावट लगातार जारी है। देर रात 12 बजे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस था। रात 2 बजे तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह 6:30 बजे तक इसमें और गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तथा अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल, गोंडा जिले में सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस था। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जिले की चारों तहसीलों में विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरे स्थापित किए हैं। यहां लोग रात में निशुल्क रुककर ठंड से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन द्वारा चारों तहसीलों में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जिले में ठंड का प्रकोप और घना कोहरा लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने लोगों के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने गोंडा में घने कोहरे और ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गोंडा जिले के कई स्थानों पर विजिबिलिटी एकदम शून्य हो गई है तो कहीं स्थान पर विजिबिलिटी 1-2 मीटर तक पहुंच चुकी है। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा सावधानीपूर्वक वहां चलना चाहिए क्योंकि घना कोहरा अधिक हो रहा है और आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है।


https://ift.tt/h9uBK2e

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *