गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रन टोला में एक 42 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विजय उर्फ संजय मराठा का शव उनके कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला। सुबह 10 बजे तक जब वह नहीं उठे, तो उनके बेटे रमित राज्ञे ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मोहल्ले वालों के सामने मृतक विजय उर्फ संजय मराठा के शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक विजय उर्फ संजय मराठा मूल रूप से महाराष्ट्र के मुंबई स्थित पेड़ गांव, थाना खानपुर के रहने वाले थे। वह कई सालों से गोंडा में रहकर सर्राफा का व्यवसाय कर रहे थे। अपने बेटे के साथ मिलकर वह सोने की गलाई और पकाई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि विजय मराठा लगभग 15 साल पहले गोंडा आए थे। उनकी पत्नी का निधन 2013 में हो गया था। वह एक स्थानीय महिला के संपर्क में भी थे, लेकिन वह उन्हें छोड़कर जा चुकी थी। फिलहाल, वह अपने बेटे के साथ ही रहते थे। देर रात वह किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से लौटकर सोए थे। परसपुर थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के बेटे से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप लगाकर तहरीर नहीं दी है। पुलिस इस पूरे मामले की कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/V5UKpAF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply