गोंडा में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने SIR प्रक्रिया को लेकर आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मुलाकात की है। सपा जिलाध्यक्ष असद हुसैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गोंडा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कटरा बाजार बैजनाथ दुबे, पूर्व विधायक मेहनौंन नंदिता शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदर सूरज सिंह और पूर्व प्रत्याशी गौरा विधानसभा संजय विद्यार्थी शामिल थे। ज्ञापन में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर कई शिकायतें और मांगें शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि फॉर्म-7 के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए अब तक जितने भी आवेदन दिए गए हैं, उनकी एक सूची सपा जिलाध्यक्ष को उपलब्ध कराई जाए। इससे पार्टी यह सत्यापित कर सकेगी कि नाम हटाने की प्रक्रिया सही ढंग से हो रही है। इसके अतिरिक्त, सपा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि मतदाताओं के नाम काटने से पहले राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) से सहमति ली जाए। 3 सदस्यीय अधिकारियों एक समिति गठित उनका तर्क था कि इससे मतदाता सूची को निष्पक्ष रूप से तैयार किया जा सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि यदि जांच में फॉर्म-7 भरकर गलत सूचना देने वाले व्यक्तियों के आवेदन गलत पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने फॉर्म-7 की जांच के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की एक समिति गठित करने का भी सुझाव दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल उन्हीं लोगों के नाम हटाए जाएं जो वास्तव में वहां नहीं रहते हैं। पूर्व मंत्री सपा योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बहुत से लोगों के फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर नहीं है और उनके हस्ताक्षर बना करके लोगों द्वारा फॉर्म देकर वोट कटवाए जा रहे हैं। मेरा स्पष्ट आरोप है कि पीडीए वर्ग के लोगों का नाम ज्यादा काटा जा रहा है मुझे एक पेन ड्राइव मिली थी मैंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था उन्होंने खुलासा भी किया है। इसी तरीके से 403 विधानसभाओं में वोट काटने की साजिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है हम लोगों ने शिकायत की है। यहां नहीं सुना जाएगा तो उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग में शिकायत की जाएगी वहां नहीं सुना जाएगा तो भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत की जाएगी। वहां भी नहीं सुना जाएगा तो हम लोग कोर्ट जाएंगे और आंदोलन की तरफ रुख करेंगे। पूर्व विधायक विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि जिंदा लोगों को मृत बता करके उनके नाम काटने का काम भाजपा के लोगों द्वारा किया जा रहा है। इसकी तत्काल प्रभाव से जांच होकर के कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व गोंडा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि कल ही मैंने एक खुलासा किया था। कि भाजपा नगर उपाध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर करके लोगों के वोट कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने खुद का बोला भी था कि मेरा हस्ताक्षर नहीं है। इसी से आप सच्चाई जान लीजिए कि बीजेपी किस स्तर तक जा रही है।
https://ift.tt/oH6NfiQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply