गोंडा जिले में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार तापमान में गिरावट जारी है। जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जहां दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर मात्र 10 से 15 मीटर रह गई है। हालांकि, कुछ स्थानों पर कोहरा कम होने से आवागमन में ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। देर रात से सुबह 11 बजे तक ओस की तेज बूंदें गिरने से वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कपड़े भीग रहे हैं। मौसम विभाग ने गोंडा में पहले ही घना कोहरा और कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। पिछले तीन दिनों के तापमान पर गौर करें तो, सोमवार को न्यूनतम 10.2 डिग्री और अधिकतम 20.02 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह लगातार गिरावट बर्फीली हवाओं और शीत लहर के कारण हो रही है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गोंडा सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं, अलाव की व्यवस्था की गई है और रैन बसेरे भी स्थापित किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी ऐसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लोगों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/1UCNX5v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply