गोंडा में बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही, गोंडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब होकर 252 तक पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी तापमान में गिरावट देखी गई थी, जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, आज इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर मात्र 5 मीटर रह गई है। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाए हैं। जिले की चारों तहसीलों में विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, जहां लोग रात में निशुल्क रुक सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कई स्थानों पर अलाव भी जलाए गए हैं। ठंड से बचाव को लेकर के जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को कंबल का भी वितरण किया जा रहा है कैंप लगा करके भी कंबल दिया जा रहे हैं। गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। जिला प्रशासन ने लोगों के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने गोंडा में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा होने के कारण लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए वहां चलाईं जिससे उनको दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
https://ift.tt/eq4Gsht
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply