गोंडा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 312 दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देर रात 12 बजे पारा 12 डिग्री सेल्सियस था, जो रात 2 बजे घटकर 10 डिग्री सेल्सियस हो गया। आज सुबह 6 बजे गोंडा का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल भी गोंडा जिले का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था 24 घंटे में एक डिग्री तापमान की गिरावट हुई है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को भी विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। गोंडा समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। 4 तस्वीरें देखिए… ठंड और कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा है। नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार, गोंडा जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 312 पर पहुंच गया है। खराब वायु गुणवत्ता के कारण लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है। जिले का AQI लगातार बिगड़ रहा है जिससे बुजुर्गों के साथ नौजवानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लखनऊ के बाद आज गोंडा का सबसे खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स है। गोंडा से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग ने आज गोंडा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है, साथ ही सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
https://ift.tt/BKFAJdr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply