गोंडा जिले में आज मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है सुबह 11:30 बजे से ही अचानक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और घने काले बादलों ने आसमान को अपनी आगोश में ले लिया है। बादलों की गर्जना के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश और तेज बर्फीली हवाओं ने सामान्य जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। तेज हवाओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दोपहर के समय ही रात जैसा मंजर दिखाई देने लगा और पूरे जिले में घना अंधेरा छा गया है। इस अचानक हुए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है,जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन जलभराव और विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थिति यह हो गई कि दिन के उजाले में भी वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जलभराव के कारण यातायात रेंगता हुए नजर आ रहे है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। प्रशासन ने इस संबंध में विशेष एडवाइजरी जारी की है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को बिजली के खंभों, ऊंचे पेड़ों और ट्रांसफार्मर से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों को सलाह दी गई है कि वे पक्के मकानों में शरण लें। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिलसिला अभी कुछ घंटों तक जारी रह सकता है। स्थानीय विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीम को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
https://ift.tt/Ybu2E8j
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply