गोंडा जिले में कड़ाके की ठंड और शीत लहर के मद्देनजर जरूरतमंदों को राहत देने के लिए नौ रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। ये रैन बसेरे जिले की चारों तहसीलों में बनाए गए हैं। गोंडा मुख्यालय पर बने इन रैन बसेरों में नेपाल से सटे जिलों के लोग भी रात गुजारते हैं। दूर-दराज से काम करने आए श्रमिक और बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर जैसे नेपाल सीमावर्ती जिलों से मंडलायुक्त कार्यालय आने वाले लोग भी देर होने पर यहीं रुकते हैं। गोंडा बस स्टेशन पर नगर पालिका द्वारा संचालित एक अस्थाई रैन बसेरा है, जहां 20 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। जिला प्रशासन द्वारा यहां रुकने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ठंड से बचाव के लिए गोंडा जिले में 150 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला प्रशासन मिलकर इन स्थानों पर अलाव जलवा रहे हैं ताकि लोगों को ठंड से परेशानी न हो। विभिन्न अधिकारियों द्वारा रैन बसेरों और अलाव स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रैन बसेरों में लोग निःशुल्क सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोग अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करते हैं, साथ ही रैन बसेरा संचालक भी इसमें सहयोग करते हैं। गोंडा अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि गोंडा में 9 रैन बसेरे बनाए गए हैं डेढ़ सौ से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। ठंड से लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको लेकर के जिला प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है। आज गोंडा जिले में सुबह से ही मौसम साफ है घना कोहरा नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है बीते 4 दिन से गोंडा में घना कोहरा था लेकिन आज गोंडा में मौसम साफ है।
https://ift.tt/MVlrHaI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply