गोंडा जिले में आज सुबह से ही घना कोहरे का प्रकोप जारी है घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई। इसके कारण वाहन चालकों को काफी धीमी गति से चलना पड़ रहा है और उन्हें आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बर्फीली हवाएं न चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन कड़ाके की ठंड बनी हुई है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। घने कोहरे का असर किसानों पर भी दिख रहा है। जहां एक ओर गेहूं की फसल के लिए यह फायदेमंद बताया जा रहा है, वहीं कुछ अन्य फसलों को इससे नुकसान पहुंचने की आशंका भी व्यक्त की गई है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि घने कोहरे को लेकर 24 घंटे पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी से यात्रा करने की अपील की है। उत्तर भारत में जारी शीतलहर का असर गोंडा जिले में भी महसूस किया जा रहा है, जिसके चलते ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। गोंडा में लगातार तापमान भी गिरावट भी देखने को मिल रही है गोंडा जिले का तापमान कल न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री था तो वहीं आज गोंडा के तापमान में गिरावट आई है।
https://ift.tt/0rRvsSB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply