गोंडा में नववर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के साथ हुई। जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। घने कोहरे के कारण गोंडा में विजिबिलिटी शून्य हो गई है। वाहन चालकों को हेडलाइट्स का सहारा लेकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। नववर्ष पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।पिछले 24 घंटों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कल न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर गोंडा में रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सचेत रहने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार दिन बाद गोंडा में घना कोहरा छाया है। ठंड से बचाव के लिए कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिले की चारों तहसीलों में नौ स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं। राजेश श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।
https://ift.tt/ZuKPGEB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply