DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय:वेब सीरीज घूसखोर पंडल पर बैन की मांग, सबसे ज्यादा गोमांस भारत से बाहर जा रहा

समाजवादी पार्टी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने गोंडा में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सपा नेता हाफिज मालिक द्वारा बनवाए गए पीडीए जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए खोल दिया।उद्घाटन के बाद माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इस कार्यालय का उद्घाटन ‘पीडीए’ नाम से किया गया है, क्योंकि यह लोग पीडीए से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पीडीए को एकजुट करके भाजपा की सांप्रदायिक और नफरत फैलाने वाली सरकार को हटाना चाहते हैं, इसलिए पीडीए उनका सबसे बड़ा साथी है।वहीं, विवादित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरीके की कोई फिल्म नहीं बननी चाहिए, जिससे किसी समाज या वर्ग के व्यक्ति को आघात लगे। उन्होंने कहा कि इससे ब्राह्मण समाज आहत हुआ है और उन्हें लग रहा है कि यह उनका अपमान है।पांडेय ने मांग की कि इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और इसे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की अनुमति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार परमिशन देती है, तो एक कमेटी बनी है जो जांच करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म के नाम से ही लोग आहत हो जाते हैं, भले ही अंदर क्या है, यह किसी ने देखा न हो। वहीं UGC को लेकर कहा कि भाजपा के लोग उल्टा सीधा कानून बनाते हैं इसीलिए कानून बनाते हैं कि समाज में विवाद हो और समाज में भेद पैदा हो जाए और एक वर्ग हमारे साथ हो जाए। इस तरीके का कानून इन लोगों ने बनाया है उसे कानून पर भी हमने कहा है जो इन लोगों ने बनाया है उसमें बहुत सी विसंगतियां है। वहीं अमेरिका से हुए व्यापार डील में किसानों को शामिल किए जाने पर कहा कि इस डील से किसानों को नुकसान होगा उन्होंने उनको परमिशन दे दिया कि उनका अनाज आकर के यहां बिकेगा कम लागत में सब्सिडी लेकर के अनाज पैदा करते हैं। इसलिए उनका अनाज यहां पर हमसे सस्ता हो हमारा अन्य बिकना मुश्किल हो जाए यही नहीं करेंगे इसी बहाने हमारी जमीन जायदाद भी विदेशियों को खेती करने के लिए दे देंगे। इसका कोई क्लियर नहीं हुआ है चुपके-चुपके हुआ है किसी को कुछ पता है इसमें क्यों इतना ही कहा गया है कि कृषि और डेयरी इसमें नहीं है इससे दूर है। वहीं SIR प्रक्रिया में धांधली को लेकर के कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नहीं केंद्र सरकार की सहमति से चुनाव आयोग के सहमति से इस तरीके का काम किया जा रहा है। अब बताइए मैं जीवित हूं और हमको मृत लिख करके मेरा वोट काट दिया जाए तो क्या ये सही है एक गांव में एक दो हो तो ठीक है लेकिन सरसों दो 200 आदमी के वोट काटे जा रहे हैं। यह हमारे वोट के अधिकार पर सरकार का हमला है और भाजपा को पता चल गया कि वह सरकार नहीं बना पाएंगे वह जीत नहीं पाएंगे। यह बीजेपी जो है महसूस कर रही है यह जान गई है कि उत्तर प्रदेश में वह जीत नहीं पाएगी इसीलिए उत्तर प्रदेश में वोट कटवाने की प्रक्रिया चालू कर दी है। यही तो बात है सरकार मिली हुई है अधिकारी मिले हुए हैं इस मुद्दे को हम विधानसभा में उठाएंगे आप लोग सुनिएगा। वहीं बीफ निर्यात को लेकर कहा कि बीजेपी गाय सुरक्षा के नाम पर राजनीति करती है लेकिन आपको आश्चर्य होगा मैं आंकड़ा नहीं लिया हूं पिछली बार जितना बीफ का निर्यात होता था। उससे ज्यादा भारत से गौ मांस निर्यात हो रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी गौ रक्षा और गांव के नाम पर राजनीति करती है। इस दौरान 5000 से अधिक लोगों की भीड़ मौके पर उपस्थित रही जिन्होंने भी इस कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया है।


https://ift.tt/X9ltywL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *