DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा पहुंचे खाद्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा:9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, 3 घंटे खड़े होकर श्रीराम कथा सुना रहे स्वामी प्रणव पुरी

गोंडा जिले के शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में श्रीमहाकाल भक्त परिवार गोंडा द्वारा 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथा के प्रथम दिन देर रात खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने प्रथम दिन व्यास पीठ की पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया है। यह कथा 22 दिसंबर तक चलेगी, जिसके समापन पर 22 दिसंबर की रात 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस श्रीराम कथा का वाचन महामृत्युंजय पीठाधीश्वर उज्जैन, मध्य प्रदेश के स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज कर रहे हैं। वे तीन घंटे तक खड़े होकर हनुमंत शैली में कथा सुना रहे हैं। कथा के दौरान स्वामी प्रणव पुरी समाज को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं। प्रथम दिन हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज ने कहा कि पहले महिलाएं घर में अपने पति को बच्चों के नाम से या ‘जी’ कहकर बुलाती थीं। लेकिन आज के समय में पत्नियां पतियों को नाम लेकर बुला रही हैं, जिससे उनके सम्मान में कमी आई है। उन्होंने सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए सभी सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान किया। स्वामी जी ने गोंडा को ऐतिहासिक धरती बताते हुए कहा कि इसे राजा दशरथ की गायों का ‘गौ अड्डा’ भी कहा जाता था, जहां उनकी गायें चरने आती थीं और तब इसका नाम गोनर्द था। उन्होंने पुरुषों को भी संदेश दिया कि उन्हें ऐसी कथाओं में अवश्य जाना चाहिए, क्योंकि वहां से समाज के बारे में कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। दरअसल इस कथा के अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी जन्मेजय सिंह और संरक्षक पूर्व डीजीसी क्रिमिनल व वरिष्ठ अधिवक्ता निर्विकार सिंह भदौरिया है। इसके साथ ही साथ मंत्री राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव संयोजक अन्वेषण श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पदुम नाथ तिवारी,उपाध्यक्ष आनंद कुमार और पूजा व्यवस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव है साथ ही साथ यहां पर कार्यक्रम का संचालन अरविंद पांडे और आचार्य आशुतोष जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। पूरे शहर में लाउडस्पीकर भी अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है। दरअसल इस कथा के अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी जन्मेजय सिंह और संरक्षक पूर्व डीजीसी क्रिमिनल व वरिष्ठ अधिवक्ता निर्विकार सिंह भदौरिया है। इसके साथ ही साथ मंत्री राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव संयोजक अन्वेषण श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पदुम नाथ तिवारी,उपाध्यक्ष आनंद कुमार और पूजा व्यवस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव है साथ ही साथ यहां पर कार्यक्रम का संचालन अरविंद पांडे और आचार्य आशुतोष जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। यह कथा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके और प्रत्येक व्यक्ति सुन सके इसको लेकर के पूरे शहर में लाउडस्पीकर अलग-अलग स्थान पर लगाया गया है।


https://ift.tt/hqRIJzS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *