DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा का तापमान 11 डिग्री पहुंचा:बर्फीली हवाओं और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, गोंडा-अयोध्या मार्ग पर विजिबिलिटी शून्य

गोंडा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देर रात से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है, जिससे पास की चीजें भी साफ दिखाई नहीं दे रही हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग घरों में ही रुकने को मजबूर हैं। स्कूली वाहन चालकों और आम लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर भी देर रात से विजिबिलिटी शून्य बनी हुई है। अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन करने या अयोध्या एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को गोंडा से अयोध्या तक की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। सड़क हादसों को कम करने के लिए गोंडा पुलिस और परिवहन विभाग मालवाहक वाहनों में रिफ्लेक्टर न लगे होने पर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार लोगों को वाहन सावधानी से चलाने के निर्देश दे रहा है।
गोंडा के जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने भी लोगों को इस चेतावनी के बारे में जानकारी दी है। घने कोहरे से कुछ फसलों को नुकसान हो रहा है, जबकि कुछ को फायदा मिल रहा है।


https://ift.tt/3taowcq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *