DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा एसपी ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादले किए:देहात कोतवाल संजय सिंह हटाए गए, शमशेर बहादुर सिंह नए देहात कोतवाल

गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने देर रात कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नौ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इनमें सात निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक शामिल हैं। लंबे समय से देहात कोतवाल के पद पर तैनात संजय कुमार सिंह को हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना खरगूपुर बनाया गया है। उनकी कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रभारी डीसीआरबी शमशेर बहादुर सिंह को गोंडा का नया देहात कोतवाल नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में, थाना अध्यक्ष छपिया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को वजीरगंज का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वजीरगंज के थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह को खोण्डारे का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यशवंत कुमार सिंह के खिलाफ भी कई शिकायतें मिल रही थी वहीं कर्नलगंज के कोतवाल रहे तेज प्रताप सिंह को कौड़िया का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उमरीबेगमगंज के थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय को करनैलगंज का कोतवाल बनाया गया है। कौड़िया के थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार को उमरी बेगमगंज का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खोण्डारे के थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार को छपिया का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। प्रबोध कुमार भी लंबे समय से खोण्डारे थाना अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। वहीं खरगूपुर के थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को लापरवाही के आरोप में पद से हटाकर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है। उच्च अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का इनके द्वारा पालन नहीं किया जा रहा था और कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए इन्हें थाना अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। देहात कोतवाल संजय सिंह को खरगूपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि थानों और चौकियों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लिया जाए और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/fyBSeC2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *