DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गैंगस्टर ने कोतवाली परिसर में खाया जहर, मौत:पत्नी से हुआ था विवाद, पुलिस से शिकायत पर उठाया कदम

ललितपुर में पत्नी से विवाद के बाद कोतवाली परिसर में कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले गैंगस्टर की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नई बस्ती निवासी शिवम तिवारी (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार शाम करीब चार बजे शिवम तिवारी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी शिकायत दर्ज कराने कोतवाली सदर पहुंची। कुछ देर बाद शिवम भी कोतवाली पहुंचा और पत्नी को घर चलने के लिए समझाने लगा, लेकिन पत्नी कार्रवाई पर अड़ी रही। कीटनाशक दवा का सेवन इसी दौरान शिवम ने अपनी जेब से एक पुड़िया निकाली और उसमें रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। यह देख कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज ललितपुर में हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी के पीछे-पीछे कोतवाली आया था युवक गुरुवार को झांसी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद देर शाम शव ललितपुर लाया गया। पुलिस के अनुसार, शिवम तिवारी घर से ही कीटनाशक दवा का सेवन कर पत्नी के पीछे-पीछे कोतवाली पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर घर आया था। शिवम ने करीब आठ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।
कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि बुधवार शाम लगभग चार बजे शिवम तिवारी की पत्नी पति की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी। उसके पीछे-पीछे शिवम भी कोतवाली आया था। लेकिन वह पहले से ही घर पर कुछ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर चुका था। कोतवाली परिसर में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से बाद में झांसी रेफर किया गया था।


https://ift.tt/Z9MdgPj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *