DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गेहूं-चावल वितरण का स्केल बदला:सोनभद्र में फरवरी 2026 के लिए नई मात्रा निर्धारित, अब 1 किलो मिलेगा गेहूं

सोनभद्र के जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फरवरी 2026 के लिए गेहूं और चावल के वितरण स्केल में बदलाव की जानकारी दी है। गुप्ता ने कहा यह परिवर्तन अपर आयुक्त के निर्देश पर किया गया है। ध्रुव गुप्ता ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों के लिए खाद्यान्न की मात्रा में संशोधन किया गया है। पहले प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं मिलता था, जिसे अब घटाकर 10 किलोग्राम कर दिया गया है। वहीं, चावल की मात्रा 21 किलोग्राम से बढ़ाकर 25 किलोग्राम प्रति कार्ड कर दी गई है। इसी तरह, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए प्रति यूनिट गेहूं की मात्रा 2 किलोग्राम से घटाकर 1 किलोग्राम की गई है। चावल की मात्रा 3 किलोग्राम से बढ़ाकर 4 किलोग्राम प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। फरवरी 2026 के लिए, अन्त्योदय योजना के कार्डधारक प्रति कार्ड 25 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम गेहूं प्राप्त करेंगे। पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारक प्रति यूनिट 4 किलोग्राम चावल और 1 किलोग्राम गेहूं संबंधित उचित दर की दुकान से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस निःशुल्क वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला पूर्ति कार्यालय, संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय या विभागीय टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। गुप्ता ने बताया कि जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे फरवरी 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित करें। वितरण में प्राप्त किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/zseuL2x

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *