गाजियाबाद में आज शनिवार को गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा से शहर विधायक संजीव शर्मा ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर व निशान साहिच दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। पूरा परिवार कुर्बान किया भाजपा विधायक ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म व देश की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया। गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा दशमेश दरबार से शुरू होकर नगर कीर्तन सम्राट चौक, बाना चौक, मेडिकल चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिच पर ही समाप्त हुआ। गुरुद्वारा के मुख्य संरक्षक सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी व अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न गुरुद्वारों से आई हुई संगत अलग अलग गुरुदारों से कीर्तन करते हुए शामिल हुई। गतका पार्टी के करतब देखकर सभी हैरान रह गए। पंजाब का बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया। नगर कीर्तन व संगत का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। नगर कीर्तन से पूरा प्रताप विहार आनंदित हो गया। नगर कीर्तन के दौरान एसपी सिंह, सिख नेता गगन सिंह अरोड़ा, सरबजोत नैय्यर ,सोनू बग्गा, चेतन शर्मा, लेखराज माहौर, अजय चौपड़ा, अमन सिंह, हेमराज माहौर और अन्य मौजूद रहे।
https://ift.tt/MVHPiea
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply