हरियाणा के गुरुग्राम में यूपी की शादीशुदा युवती शीलू देवी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि मैरिटल अफेयर के शक में उसके पति ने ही तकिए से मुंह और गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सन्नी के दिमाग में पत्नी के चरित्र को लेकर शक बन गया था। वह छोटी छोटी बातों के लिए टोका टोकी करने लगा, जिससे उनके बीच झगड़ा बढ़ गया। आखिरकार इसी शक की आग में उसने बेकसूर पत्नी की जान ले ली। हत्या के बाद वह दो घंटे तक मृत पत्नी की डेडबॉडी के सामने बैठा रहा और बचने की प्लानिंग करता रहा। मगर, जब बचने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो डेडबॉडी को बिस्तर पर डालकर रूम को बाहर से लॉक कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने वारदात के करीब 12 घंटे बाद अपने छोटे साले आलोक को कॉल करके कहा कि गलती से तुम्हारी बहन मेरे से मर गई है। मैं मोबाइल बंद कर रहा हूं और गोरखपुर भाग जाऊंगा। इतनी बात कह कर उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी और मोबाइल स्विच ऑफ करके पहले आगरा और फिर जयपुर भाग गया। मंगलवार को वह वापस गुरुग्राम पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। क्या था वह शक, कैसे बनाई प्लानिंग और क्या लगाए शीलू के परिवार ने सन्नी पर आरोप, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले जानिए शादी से लेकर मर्डर तक की कहानी… यूपी के रहने वाले, आठ साल पहले हुई शादी: आरोपी सन्नी यूपी के कानपुर का रहने वाले है। उनकी शादी साल 2018 में कानपुर के रानी का बगीचा में हुई थी। पिछले चार साल से दंपती गुरुग्राम के खांडसा में किराए के मकान में रह रहा था। शीलू यहां एक कंपनी में चेकर का काम करती थी, जबकि सन्नी वर्तमान में कोई काम नहीं करता था। 15 दिन पहले बच्चों को नानी के घर छोड़ आया: पुलिस के मुताबिक, सन्नी ने पूछताछ में बताया कि दंपति के पास दो बच्चे हैं। इनमें 7 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। हत्या से 15 दिन पहले ही सन्नी दोनों बच्चों को कानपुर देहात में उनके ननिहाल छोड़कर आ गया था। इसके पीछे सन्नी का मकसद था कि जब वह हत्या करें तो कोई गवाह न हो। अफेयर का शक था, कई बार होता था झगड़ा : पुलिस के मुताबिक, सन्नी को शक था कि शीलू को अफेयर चल रहा है। इसे लेकर वह कई बार शीलू से झगड़ा भी करता था। शीलू उसे हर बार मना करती कि ऐसा कुछ नहीं हे, लेकिन सन्नी का शक बढ़ता ही जा रहा था। इसी वजह से उसने शीलू की हत्या करने की ठानी। हत्या के बाद बैठकर प्लानिंग की: पुलिस को सन्नी ने बताया कि 28 जनवरी का उसका शीलू के साथ इसी बात को लेकर फिर झगड़ा हुआ। शीलू उसकी बात तक सुनने को तैयार नहीं थी। इस पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद वह चुप हो गया और शीलू के सोने का इंतजा करने लगा। जैसे ही शीलू सोई, वैसे ही उसने तकिए से मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव के पास दो घंटे बैठा रहा: सन्नी ने बताया कि शीलू की मौत हो चुकी थी। मगर, तकिए से मुंह दबाने पर शीलू के नाक से खून आ गया था, जो पूरे बिस्तर के साथ साथ कमरे में भी फैलने लगा। यह देख वह डर गया। इसके बाद वह डेडबॉडी को ठिकाने लगाने के साथ साथ यह सोचने लगा कि इसे कैसे छुपाएं, कैसे परिवार को मिसलीड करें। इसी सोच में वह दो घंटे शव के पास ही बैठा रहा। 12 घंटे बाद साले को कॉल किया : सन्नी के मुताबिक, जब कुछ समझ में नहीं आया तो उसने दरवाजे को बाहर से लॉक किया और वहां से निकल गया। इसके बाद गुरुग्राम में ही इधर उधर घूमता रहा कि परिवार वालों को क्या कहेगा। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने 29 जनवरी दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर उसने शीलू के भाई आलोक को फोन किया और कह दिया कि तेरी बहन मेरे से गलती से मर गई। उसे लगा कि शीलू के ससुराल वाले उसकी बात को हादसा मान लेंगे और कार्रवाई नहीं करेंगे। दरवाजे पर ताला, अंदर पड़ी लाश, आरोपी अरेस्ट
मगर, शीलू के भाई आलोक ने सन्नी का फोन कटते ही परिवार और पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजन उनके मकान पर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था। खिड़की पर भी पर्दे लगे हुए थे। इसके बाद मकान मालिक से ताला तुड़वाकर अंदर गए तो शीलू बेड पर मृत पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मंगलवार को गुरुग्राम आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक शीलू के भाई आलोक ने बताई 3 अहम बातें… मामले की जांच कर रही पुलिस
इस बारे में सेक्टर 37 थाने के एसएचओ मंजीत ने बताया कि आरोपी को गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है। हत्या को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया जाना है। इसलिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
https://ift.tt/NmJusHz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply