गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुहेब मर्डर केस में पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। इन दोनों ने मुख्य आरोपी जिशान के साथ मिलकर सुहेब की बॉडी को गंदे नाले में फेंकने में मदद की थी। तीनों युवक गली में लगे सीसीटीवी में सुहेब के शव को कंबल में लपेट कर ले जाते दिखे थे। आरोपियों की पहचान अतुल (40 वर्ष) निवासी गांव तुर्कीपुर, जिला औरैया (उत्तर-प्रदेश) और दिव्यम (21 वर्ष) निवासी गांव मीरापुर, जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि अतुल ब्लिंकइट में डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा आरोपी दिव्यम कोई काम नहीं करता। मुख्य आरोपी के दोस्त, पड़ोस में रहते हैं आज पकडे़ गए दोनों आरोपी जय विहार में ही जिशान के पड़ोस में किराए पर रहते हैं। जिशान का जय विहार में सैलून है और पड़ोस में रहने के कारण आपस में इनकी दोस्ती थी। जिशान के कहने पर इन्होंने मृतक सुहेब के शव को कंबल में लपेटकर प्रकाशपुरी चौक के पास गंदे नाले में फेंकने की वारदात को अंजाम दिया था। मृतक सुहेब की जिशान की बहन से दोस्ती थी दरअसल, सुहेब और जिशान दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और जिशान की बहन के साथ सोहेब की दोस्ती थी। उनके बीच प्रेम-प्रसंग के कारण जिशान ने रंजिश रखते हुए 27 वर्षीय अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई इलेक्ट्रिक वायर और कंपल बरामद कर लिया है। 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश से आया था 1 फरवरी को 2026 को पुलिस चौकी आनंद गार्डन थाना राजेंद्रा पार्क में उत्तर प्रदेश के रहने वाले अकबर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा सुबह 23 जनवरी 2026 को गांव के लड़के जिशान के पास काम के लिए आया था और घरवालों से बात भी की थी। 25 जनवरी 2026 से वह लापता है और कॉल नहीं उठा रहा है। जिशान से बात की तो जीशान ने बताया कि सुहेब मुस्तफाबाद दिल्ली में काम करने की कहकर गया था व वापिस नहीं लौटा है। इन्होंने अपने लड़के की काफी तलाश की जो कहीं नहीं मिला तो इन्होंने व जिशान ने थाना आकर शिकायत दे दी। बाद में पुलिस ने जिशान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने मर्डर करना स्वीकार किया। 26 जनवरी को बॉडी नाले में फेंकी उसने बताया कि 24-25 जनवरी की रात को उसका मर्डर कर दिया था। जबकि 26 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर डेडबॉडी नाले में फेंक दी थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग इलेक्ट्रिक वायर व कंबल बरामद किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
https://ift.tt/hucJOy6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply