DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गीता जयंती एक्सप्रेस 9 घंटे लेट पहुंची ललितपुर:कोहरे के चलते 15 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

मंगलवार को ललितपुर स्टेशन पर कोहरे के कारण 15 से अधिक ट्रेनें दो से नौ घंटे तक की देरी से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को ठंड में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से खजुराहो जाने वाली गाड़ी संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3:45 बजे की बजाय नौ घंटे की देरी से दोपहर 12:45 बजे ललितपुर पहुंची। वहीं अन्य प्रमुख ट्रेनों में इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12920) अपने निर्धारित समय 4:23 बजे की बजाय पांच घंटे की देरी से सुबह 9:23 बजे पहुंची। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से ललितपुर आई। इसी तरह, सदर्न एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12722) पांच घंटे की देरी से सुबह 11 बजे, मुंबई CSMT एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11058) चार घंटे की देरी से सुबह 10:16 बजे और कुशीनगर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह 10:42 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचीं। दिल्ली से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से अधिक समय पर ललितपुर पहुंची। दिल्ली से भोपाल जाने वाली रानी कमलापति शताब्दी सुपर फास्ट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12002) भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से दोपहर 1:45 बजे स्टेशन पर आई।
इसके अतिरिक्त, पंजाब मेल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12138) तीन घंटे से अधिक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18238) एक घंटा 50 मिनट और लखनऊ से भोपाल जाने वाली रफ्ती सागर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12521) दो घंटे 20 मिनट की देरी से चल रही थी। रफ्ती सागर एक्सप्रेस के शाम 7:06 बजे पहुंचने की संभावना है। गाड़ी संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से चल रही है ,उसके रात 9 बजकर 15 पर पहुंचने की उम्मीद जताई गई ।ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा हैं, गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ने बताया कि ट्रेन के देरी से चलने कारण बच्चे भूखे प्यास तड़प रहे।


https://ift.tt/Z1SKp9u

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *