DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजीपुर में 8 फरवरी से महिला हॉकी प्रतियोगिता:नेहरू स्टेडियम में गुलाब चन्द्र मेमोरियल राज्य स्तरीय टूर्नामेंट

गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में 8 फरवरी से महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अम्बुज हॉकी सोसायटी के तत्वावधान में 8 से 12 फरवरी तक गुलाब चन्द्र मेमोरियल राज्य स्तरीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगी। यह टूर्नामेंट पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें देश भर की कई टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली इन टीमों में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे टूर्नामेंट का स्तर और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है। यह जानकारी आयोजक अम्बुज श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को दी। इस अवसर पर गयासुद्दीन आजाद, दिनेश सिंह यादव, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति, करन कुमार, परवेज अहमद, मुनीस, आरजू और रामेश्वर चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


https://ift.tt/OJKNIEj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *