गाजीपुर में विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर की स्थिति सुधारने और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की जांच की और उपभोक्ताओं को प्री-पेड बिलिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी। यह अभियान अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज और महुवाबाग जैसे इलाकों में चलाया गया। टीम ने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्हें ‘ऊर्जावान ऐप’ और ‘यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप’ के उपयोग के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन ऐप्स के जरिए उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत, रिचार्ज की स्थिति और बिल का पूरा विवरण देख सकते हैं। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने जानकारी दी कि गाजीपुर जिले में 90 प्रतिशत से अधिक स्मार्ट मीटरों को पोस्ट-पेड से प्री-पेड प्रणाली में परिवर्तित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्री-पेड सिस्टम से बिलिंग में अधिक पारदर्शिता आएगी और बिल संबंधी अनावश्यक विवादों में कमी आएगी। विद्युत विभाग ने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर से संबंधित अभियान और जांच कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
https://ift.tt/UhaACqw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply