गाजीपुर में स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे सड़क हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब स्कूटी सवार महिला मोड़ पर वाहन घुमा रही थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन युवक स्कूटी से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल महिला की पहचान नैसारे निवासी सत्यनारायण प्रजापति की पत्नी सुनीता प्रजापति के रूप में हुई है। वह स्थानीय सैनिक स्कूल में दाई के पद पर कार्यरत हैं। बाइक सवार घायलों में कुसम्ही कला निवासी अजय कुमार, मदनही निवासी राजन विश्वकर्मा और नैसरा निवासी जमालुद्दीन शामिल हैं। तीनों युवक पहाड़पुर की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे और नैसारे मोड़ के पास अचानक स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव के अनुसार, सभी घायल फिलहाल स्थिर हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
https://ift.tt/M3DEQu2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply