DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजीपुर में बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं की मौत:पूर्व जिला उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष नहीं रहे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

गाजीपुर में सोमवार का दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए दुखद रहा। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवव्रत चौबे (65 वर्ष) और बिरनो मंडल के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ सिंह (75 वर्ष) का निधन हो गया। देवव्रत चौबे का रविवार शाम सिधौना हाल्ट पर ट्रेन दुर्घटना में निधन हो गया। वहीं, पारसनाथ सिंह का रविवार शाम बीमारी के कारण देहांत हुआ। दोनों नेता लंबे समय से संगठन से जुड़े थे और जमीनी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। देवव्रत चौबे ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व संभाले थे। वे पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण बिहारी राय के कार्यकाल में जिला महामंत्री और रामतेज पांडेय की टीम में जिला मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके थे। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोरखा खानपुर थाना क्षेत्र पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। कैथी गंगा घाट पर हुए अंतिम संस्कार में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र विवेक चौबे ने दी। बिरनो गांव निवासी पारसनाथ सिंह को भाजपा का अनुभवी और समर्पित नेता माना जाता था। वे पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय के कार्यकाल में बिरनो मंडल अध्यक्ष रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। गाजीपुर श्मशानघाट पर हुए अंतिम संस्कार में पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र शैलेश सिंह ने दी। भाजपा ने दोनों नेताओं के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।


https://ift.tt/TfAydb7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *