DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजीपुर में पैरालीगल वॉलेंटियर्स की बैठक:विधिक सहायता को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, समाधान पर चर्चा

गाजीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में गुरुवार को पैरालीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों को समय पर एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराना था। बैठक के दौरान जनसुनवाई, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, लोक अदालत और काउंसलिंग सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें पीएलवी की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पीएलवी हरीश ने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि नियमित जनसंपर्क और सही जानकारी के माध्यम से कई जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने पीएलवी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी पीएलवी को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए आम जनमानस तक विधिक सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।


https://ift.tt/pefugFA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *