गाजीपुर के राम लक्ष्मण जानकी मंदिर, कुम्हार वंशज रौजा प्रांगण में माटी कला बोर्ड द्वारा निशुल्क विद्युत चाक और पग मिल का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत चयनित लाभार्थियों को ये उपकरण सौंपे गए। इस कार्यक्रम में कुल 50 विद्युत चाक और 5 पग मिल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रजापति समाज को दी जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार माटी कला से जुड़े कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। प्रजापति कुम्हार संघ के जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपनारायण सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. प्रभुनाथ प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, श्याम नारायण प्रजापति, सुभाष प्रजापति, मुकेश प्रजापति, शैलेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, पवन कुमार और राजेश कुमार सहित प्रजापति समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।
https://ift.tt/szpex8f
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply