गाजीपुर की सरकारी अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स ने अपना 205वां स्थापना दिवस मनाया। एशिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री ने इस अवसर पर अपनी ऐतिहासिक यात्रा और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंट्रोलर ऑफ द फैक्ट्रीज़ (CCF) सत्येंद्र माथुरिया रहे। सीसीएफ सत्येंद्र माथुरिया ने बताया कि गाजीपुर की अफीम फैक्ट्री देश की एकमात्र वैध अफीम उत्पादन इकाई है। उन्होंने फैक्ट्री की वर्तमान स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्षों में अफीम उत्पादन में काफी सुधार हुआ है और फैक्ट्री लगातार प्रगति कर रही है। माथुरिया ने बताया कि यहां निर्मित अफीम और अल्कलॉइड्स की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी मांग है। फैक्ट्री को लगातार निर्यात के ऑर्डर मिल रहे हैं, जिन्हें समय पर पूरा किया जा रहा है। यह उपलब्धि संस्था की कार्यक्षमता और उत्पादों की गुणवत्ता का प्रमाण है।
इस दौरान अफीम फैक्ट्री के जीएम दौलत कुमार ने बताया कि फैक्ट्री का काफी विकास हुआ है और आयात-निर्यात में वृद्धि हुई है। गाजीपुर में तैयार होने वाली अफीम की विशेष किस्म ईरान और फ्रांस जैसे देशों में निर्यात की जा रही है। लगातार हो रहा निर्यात और समय पर ऑर्डर पूरा करना इस बात का संकेत है कि 205 साल पुरानी यह ऐतिहासिक फैक्ट्री आज भी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए है। यह फैक्ट्री ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा 1820 ईस्वी में स्थापित की गई थी और तब से यह देश की औषधीय जरूरतों को पूरा करती आ रही है।
https://ift.tt/NBX4qd9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply