DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद सुसाइड केस के बाद राज्य महिला आयोग का फैसला:स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई बंद कराने को भेजे जाएंगे नोटिस, बच्चों को किताबों से पढ़ाई कराई जाए

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बच्चियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर सवाल खडे़ किए हैं। उन्होंने कहाकि स्कूलों को नोटिस दिए जाएंगे कि बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई और होमवर्क न दें। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथ में मोबाइल फोन उनकी मानसिक सेहत और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। समाज के लिए चेतावनी है गाजियाबाद की घटना
गुरुवार को आगरा जिला कारागार पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनके सुधार और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि तीन बच्चियों का आत्महत्या जैसा कदम उठाना समाज के लिए चेतावनी है। यह घटना दर्शाती है कि बच्चों पर डिजिटल दबाव और ऑनलाइन कंटेंट का कितना गहरा असर पड़ रहा है। डिजिटल लत कई बार बच्चों को मानसिक तनाव देती है
बबीता चौहान ने कहा कि कोरोना काल के बाद से कई स्कूलों ने मोबाइल फोन के जरिए होमवर्क भेजना शुरू कर दिया, जिससे बच्चे लगातार स्क्रीन पर निर्भर होते जा रहे हैं। यही डिजिटल लत कई बार बच्चों को मानसिक तनाव, अवसाद और गलत दिशा की ओर धकेल देती है। हम सबके सामने कोई विकल्प नहीं
उन्होंने कहा कि अब स्कूलों में मोबाइल के माध्यम से होमवर्क देने पर रोक लगाने की दिशा में महिला आयोग कदम उठाएगा। इसके लिए संबंधित स्कूलों को आयोग की ओर से पत्र भेजे जाएंगे, ताकि पढ़ाई के लिए मोबाइल के बजाय वैकल्पिक और सुरक्षित माध्यम अपनाए जा सकें। उन्होंने कहाकि कोरोना में हम सबके सामने कोई विकल्प नहीं था। इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई। मगर, अब वो समय नहीं है। बच्चों को क्लास में किताबों से पढ़ाई कराई जानी चाहिए। महिला आयोग अध्यक्ष ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें, उनसे संवाद बनाए रखें और उन्हें मोबाइल से यथासंभव दूर रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और मानसिक विकास के लिए स्कूल और अभिभावक दोनों की साझा जिम्मेदारी है, और गाजियाबाद की घटना से सबक लेकर अब ठोस कदम उठाने का समय आ गया है।


https://ift.tt/2BAcTOF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *