DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर वुडन रूम में आग लगी:जीआरपी और RPF ने 25 मिनट पर आग पर काबू पाया

गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन शनिवार रात आग लग गई। जिसमें रूम में तमाम सामान आग से जल गया, इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई, सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगे बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने स्टेशन पर कुछ समय के लिए हड़कंप मचा दिया, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी घटना टल गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 एसएसई पावर वुडन रूम में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और भीषण आग लग गई, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया। प्लेटफ़ॉर्म पर कोई हताहत नहीं हुआ। आरपीएफ और जीआरपी गाजियाबाद अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहीं, और उसने अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग पर काबू पाया और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग से जो नुकसान हुआ है उसकी जानकारी अधिकारी कर रहे हैं। करीब 20 से 25 मिनट में आग को बुझाया जा सका।


https://ift.tt/KkiqXNR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *