DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद में युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मोबाइल कब्जे में, जांच जारी

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में 19 वर्षीय युवक लक्ष्मण का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लक्ष्मण मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था और खोड़ा में किराए के कमरे में अकेले रहकर नौकरी करता था। बताया गया कि देर रात तक वह अपने कमरे में था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और युवक बाहर नहीं आया, तो मकान मालिक को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कमरे के अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियों की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही लक्ष्मण के परिजन बुलंदशहर से गाजियाबाद पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/IqZeLkm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *