DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद में फैक्ट्री में 2 की मौत, बखेड़ा:स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री में क्रेन का हुक टूटा, ग्रामीण नारेबाजी कर रहे

गाजियाबाद की ऑटो पार्ट्स निर्माण करने वाली मशीनें बनाने वाली फैक्ट्री में लोहे का भारी फ्रेम उठाते समय क्रेन का हुक टूट गया। लोहे का फ्रेम के नीचे 4 मजदूर दब गए। इनमें से दो मजदूरों के चेहरों के चीथड़े उड़ गए। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल क्रेन हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन सैकड़ों लोगों के साथ फैक्ट्री पहुंच गए। परिजनों ने शवों को फैक्ट्री परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि यह हादसा फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर निवाड़ी थानाप्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। लोहे का फ्रेम उठाने के दौरान हादसा हुआ
निवाड़ी थाना क्षेत्र में केईजीएन ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है। इसमें मोटर वाहनों के ऑटो पार्ट्स बनाने की मशीनें तैयार की जाती हैं। कंपनी में लगभग 85 कर्मचारी काम करते हैं। इसी फैक्ट्री में आजाद (45) निवासी प्रीतविहार कॉलोनी, मलिक नगर कॉलोनी, मुरादनगर के रहने वाले शाहिद अंसारी (19), अयान और सलीम भी काम करते हैं। सोमवार को ये सभी काम कर रहे थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे फैक्ट्री परिसर में क्रेन से एक भारी लोहे का फ्रेम उठाया जा रहा था। यह सभी वहीं मौके पर मौजूद थे। क्रेन ने लोहे के फ्रेम को ऊपर उठाया। करीब 10 फीट ऊंचा गया होगा, तभी क्रेन का हुक अचानक टूट गया। साथियों ने बाहर निकाला, 2 के चेहरे फर्श पर चिपके मिले
फ्रेम तेजी से नीचे जमीन पर आ गिरा। जिसकी चपेट में चार मजदूर आ गए। साथी कर्मचारियों ने तत्काल क्रेन से फ्रेम को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें आजाद और शाहिद के मुंह पिचक कर फर्श पर चिपक गए थे। हडि्डयां चकनाचूर थीं। मजदूरों ने फर्श से दोनों के चेहरों के मांस को समेटा। जबकि घायल अयान और सलीम को अस्पताल भेजा। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आजाद के भाई दिलशाद ने बताया कि फ्रेम उठाने के दौरान हादसा हुआ। मैं और मेरा भाई यहीं काम करते हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोदीनगर ACP अमित सक्सेना ने बताया कि फैक्ट्री में क्रेन का हुक टूटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें- हापुड़ में हाईवे पर दिनदहाड़े 85 लाख की लूट:मुनीम की बाइक टक्कर मारकर गिराई, कनपटी पर तमंचा सटाया हापुड़ में हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार चीनी व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट की। मुनीम लेन-देन के पैसे लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी पिलखुवा हाईवे पर बदमाशों ने बाइक से उसका पीछा किया। टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पहले उसे जमकर पीटा। फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर उसे धमकाया और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/Z9fajHT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *